आज की खबरें || Today News 2 August 2020
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 2 August 2020
1- Production Linked Incentive Scheme (PLI) :
- केंद्र सरकार अगले 5 साल में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश करने वाली कंपनियों को उत्पादन के आधार पर 41000 Rs के इंसेंटिव देगी।
- इस स्कीम के लिए आवेदन हेतु अंतिम तारीख 31 जुलाई 2020 थी।
- केंद्र सरकार का लक्ष्य मोबाइल फ़ोन निर्माण में पहला स्थान प्राप्त करना है।
- PLI स्कीम के तहत भारत में निवेश हेतु 22 कंपनियों ने 11 लाख करोड़ Rs के मोबाइल फ़ोन निर्माण का प्रस्ताव दिया है। जिससे 5 साल में 3 लाख प्रत्यक्ष एवं 9 लाख परोक्ष रूप से रोजगार सृजित होंगे।
2- आत्मनिर्भर भारत पैकेज इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम
- MSME के लिए घोषित 3 लाख करोड़ Rs के क़र्ज़ के दायरे को सरकार ने बढाकर 10 करोड़ करने का लिया फैसला।
- साथ ही अब उद्यमियों के अलावा डॉक्टर्स, CA जैसे प्रोफेशनल्स भी यह क़र्ज़ ले पाएंगे।
- 100 करोड़ की बजाएं अब 250 करोड़ Rs तक के टर्नओवर वाले कारोबारी भी लोन ले पाएंगे।
3- अरेमको को पीछे छोड़ एप्पल बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी:
- एप्पल कंपनी : यह अमेरिकी कंपनी है जिसके CEO है – टीम कुक
- अरेमको, सऊदी अरब की प्रट्रोलियम कंपनी है।
4- CISF ने जारी की अपने कर्मियों के लिए नयी गाइडलाइन्स:
- कर्मियों को twitter, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अपनी यूजर ID विभाग को बतानी होगी।
- ID में किसी भी प्रकार का बदलाव या नयी ID बनाने की सूचना भी विभाग को देनी होगी।
- सरकार की नीतियों की आलोचना भी नहीं कर सकते।
5- सड़क सुरक्षा अभियान :
– देश में हेलमेट के लिए भारतीय मानक ब्यूरो सर्टिफिकेट (BIS) अनिवार्य करने की प्रक्रिया हुई शुरु।
– भारतीय मानक ब्यूरो कानून 2016 के तहत नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
6- स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- 2020 ग्रैंड फिनाले:
- PM मोदी द्वारा 1 अगस्त को वीडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये संबोधन
- हैकाथॉन : एक देशव्यापी पहल है जो 2017 में शुरू की गयी थी। इसके तहत लोगों के रोजमर्रा जीवन में आने वाली समस्याओं को सुलझाने हेतु छात्रों को मंच प्रदान किया जाता है।