आज की खबरें || Today News 4 August 2020
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 4 August 2020
1- अनलॉक-3 में जिम हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश:
- बिना लक्षण वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति।
- शारीरिक दूरी का पालन जरुरी।
- एक्सरसाइज करते समय फेस शील्ड जरुरी।
- पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर की जांच, जिसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 95 % से कम होगा उसे अनुमति नहीं मिलेगी बल्कि अस्पताल भेजा जायेगा।
- जिम में चिल्लाने या हॅसने वाली यौगिक क्रिया की अनुमति नहीं मिली है।
2- हरियाणा में पंचायत चुनाव में महिलाओं को अब 50 % आरक्षण :
- कुल अब तक 20 राज्य पंचायत में महिलाओं को 50 % का कानून बना चुके है।
- उत्तर प्रदेश में अभी भी 33 % का ही प्रावधान है।
3- हरियाणा में प्रत्येक परिवार को पहिचान हेतु सिटीजन रिसोर्स इनफार्मेशन डिपार्टमेंट का गठन:
– सिटीजन रिसोर्स इनफार्मेशन डिपार्टमेंट की मदद से हरियाणा में रहने वाले परिवारों को अब आधार कार्ड से अलग हरियाणा के नागरिक होने का प्रमाण दिया जायेगा।
4- रक्षा उत्पादन एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति 2020 :
- 2025 तक रक्षा उत्पादों के 1.75 लाख करोड़ के कारोबार की योजना है।
- अगले 5 साल में एयरोस्पेस और रक्षा वस्तुओं व सेवाओं के 35000 करोड़ के निर्यात का लक्ष्य है।
- नीति का उद्देश्य स्फूर्त, मजबूत, व प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग का विकास करना है।
सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में किये गए प्रमुख उपायें:
- स्वदेशी सैन्य उपकरणों की खरीद हेतु अलग से बजट आबंटन।
- रक्षा क्षेत्र में Automatic Route से FDI की सीमा 74 %
- ऐसे हथियारों की सूची बनाना,जिनके आयात की अनुमति नहीं होगी।
5- परहिया जनजाति :
- बिहार-झारखण्ड में पहाङियों की तराई में निवास।
- विलुप्ति के कगार पर।
6- चीन से आयातित डिजिटल प्रिंटिंग प्लेट पर एंटी डंपिंग शुल्क:
– इसमें चीन के साथ ही जापान, कोरिया, ताइवान, वियतनाम भी शामिल।
– यह शुल्क 5 वर्ष हेतु प्रभावी।