आज की खबरें || Today News 30 July 2020
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 30 July 2020
1- नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी:
- इसमें स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय की शिक्षा तक में किये गए परिवर्तन।
- इसमें मानव संशाधन विकास मंत्रालय का नाम पुनः शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है जोकि 1985 में बदला गया था।
- इसमें 5 स्तंभ अपनाये गए है: Access , Equality , Quality , Affordability , Accountability.
- इसमें उच्च शिक्षा के सकल नामांकन दर को 2035 तक 26 % से बढ़ाकर 50 % तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- इस नई शिक्षा नीति हेतु 2015 में TRS सुब्रमण्यम समिति तथा 2017 में K कस्तूरीरंगन समिति की गयी थी गठित।
- इससे पहले सर्वप्रथम शिक्षा नीति 1968 में बनायीं गयी थी तत्पश्चात 1986 में बनायीं गयी जिसमें 1992 में कुछ संशोधन किये गए थे।
इसके आलावा ऐसे कई अन्य बातें है अतः इसके लिए अलग से एक ब्लॉग लिख रहा हूँ जिसमें संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश करुँगा:हूँ: उसका लिंक: http://ncertjunction.com/new-education-policy-2020-in-hindi/
2- अनलॉक – 3 के दिशा निर्देश:
- 1 अगस्त 2020 से 31 अगस्त 2020 तक हेतु दिशा निर्देश।
- योग संस्थान व जिम खोलने की मिली अनुमति, रात्रि में कर्फ्यू खत्म
- क्या अभी बंद रहेगा: स्कूल, सिनेमाघर, मेट्रो, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार , ऑडिटोरियम, असेम्बली हॉल
- कन्टेनमेंट जोन में सख्ती से लॉक डाउन का पालन होगा।
- राजनीतिक-धार्मिक गतिविधियों के लिया भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं।
3- भारत ने हिन्द व प्रशांत महासागर क्षेत्र में नौसैनिक क्षमता बढ़ाने हेतु रणनीति में बदलाव किये:
– भारत मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस, जैसे मित्र राष्ट्रों की हर तरह से मदद करने का प्रयास कर रहा है। वर्तमान में इन तीनों देशों को तक़रीबन 5.75 अरब डॉलर की मदद की जा रही है।
4- छोटे आइटम में चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी कर रही सरकार:
- वर्तमान में 8000 से भी अधिक ऐसे छोटे आइटम का आयात कर रहे हैं हम जिनका आसानी से भारत में ही उत्पादन किया जा सकता है।
- इन छोटे आइटम के लिए भी हम चीन पर इसलिए निर्भर हैं क्योंकि भारतीय उद्योगपतियों ने सार्थक प्रयास नहीं किये परन्तु अब सरकार इन प्रकार से उद्योगपतियों की मदद कर सकती हैं जैसे – सप्लाई चैन स्थापित करने में, मशीन खरीददारी व फिनीशिंग में।
- MSME मंत्रालय की मदद से इनका उत्पादन भारत में ही कराने पर जोर दिया जायेगा।
5- ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता प्राप्त करने में सबसे आगे – भारतीय : 2019 – 20 में 38000 भारतियों ने प्राप्त की ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता।
6- आश्रय : मेडिकल बेड-
- यह COVID – 19 मरीजों के आइसोलेशन के लिए विकसित एक विस्तर प्रणाली है जो संक्रमण को आइसोलेशन वार्ड से बाहर नहीं जाने देगा।
- इसे पुणे की डीम्ड यूनिवर्सिटी “डिफेन्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस टेक्नोलॉजी” ने बनाया है।
7- राफेल विमान की अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग:
-
वायुसेना की 17 वीं स्क्वॉड्रन यानी गोल्डन एरोज एक बार फिर अस्तित्व में आयी:
– अंबाला में वायु सेना की 17 वीं स्क्वॉड्रन जिसे गोल्डन एरोज भी कहा जाता है। फ्रांस निर्मित राफेल को शामिल करने वाली यह पहली स्क्वॉड्रन है। यह स्क्वॉड्रन 1951 बनी तथा पश्चिमी एयर कमांड के अंतर्गत आने वाली ऑपरेशनल कमांड है। इसे 1988 में प्रेसिडेंट स्टैण्डर्ड सम्मान भी दिया जा चुका है। अंबाला एयरबेस से 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशनल सफ़ेद सागर’ व 2001 -2002 में भारत-पाक सैन्य तनाव में ‘ऑपरेशन पराक्रम’ चलाया जा चुका है।
8- कोरोना महामारी के बीच सऊदी अरब में हज शुरू :
- सिर्फ 1000 लोगों को मिला मौका वो भी एक जत्थे में 20 से अधिक की अनुमति नहीं।
- 14 दिन आइसोलेशन रहने के बाद दी गयी है अनुमति। मास्क और अन्य सुरक्षा उपाए के साथ ही अनुमति।
- केवल 20 से 50 आयु के तीर्थयात्रियों को ही कोरोना टेस्ट के बाद अनुमति।
9- वायु प्रदूषण से भारतीयों की उम्र में औसतन 5.2 साल तक की कमी- WHO
10- कोरोना की एक और गोली ‘फ़ेवीपीर‘ बाजार में : यह दवा निर्माता कंपनी हेटोरो ने हल्के और मध्यम तीव्रता के कोरोना पीड़ितों के इलाज में कारगर होगी ऐसा दावा किया गया है। इसकी कीमत 59 Rs है।