आज की खबरें || Today News 29 July 2020
![Today News December 2020 - आज की खबरें – Source- Dainik Jagran Rastriya sanskaran](https://ncertjunction.com/wp-content/uploads/2020/07/आज-की-खबरें-Get-todays-news.jpg)
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 29 July 2020
1- देश का पहला सरकारी अस्पताल जहाँ हेलीपैड सेवा दी जाएगी- ऋषिकेश एम्स अस्पताल, उत्तराखण्ड।
2- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस : 29 जुलाई को –
– शुरुआत: 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एक शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने की घोषणा हुई थी।
– भारत सहित कई देशों ने 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने की बात कही थी किन्तु भारत ने 4 बर्ष पहले 2018 में ही लक्ष्य हासिल कर दिखाया। 2018 में बाघों की संख्या 2967 दर्ज की गयी। जोकि विश्व का 70 % है।
3- अर्चना सोरेग
– भारतीय महिला जोकि एक जलवायु कार्यकर्ता है, को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के सलाहकार समूह में शामिल किया गया है।
4- गुजरात में मास्क न पहनने पर देना होगा 500 RS जुर्माना।
5- दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर :
– इसकी लंबाई 865 KM होगी, जिसपर 320 KM / Hr की रफ़्तार से रेल चल सकेगी। दिल्ली से वनारस की यात्रा मात्र 4 घंटा 30 मिनट में की जा सकेगी। और कुल लगत 1.21 लाख करोड़ रूपए आएगी।
– रेल मंत्रालय पहले ही मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कोरीडोर बना रहा है, जिसके पूरा होने के बाद दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम करने की योजना है।
– जेवर एयरपोर्ट (गौतमबुद्धनगर ) के पास हाई स्पीड रेल का स्टेशन बनाने की भी योजना है।
6- लॉकडाउन में दिल्ली के नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में 70 % से अधिक की कमी: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट।
– नाइट्रोजन ऑक्साइड क्या होता है?
– डीजल या कोयला दहन से प्रदूषित धुएं से यह उत्पन्न होता है।
– अम्लीय वर्षा का यह प्रमुख कारन बनता है।
7- डिजिटल एजुकेशन रिपोर्ट :
– 16 मापदंडों के आधार पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी की है।
– मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल राज्य ऑनलाइन शिक्षा में पिछड़े हुए है।
– गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,झारखण्ड, etc का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है।
8- UP सैनिक पुनर्वास निधि प्रबंधन समिति:
– राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में इस समिति की 47 वीं बैठक आयोजित हुई है।
– निर्णय : पूर्व सैनिकों की मृत्यु होने पर उनकी पत्नियों को बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रूपए दिए जायेंगे।
9- अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस हुआ दर्ज:
– अभिनेता सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया पर सुशांत के पिता जी ने पटना में FIR दर्ज कराई है। रिया पर सुशांत सिंह को उसके घर से अलग रखने व उसके पैसों के गबन का भी आरोप दर्ज कराया गया है।
10- लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड 2020 :
![इस वर्ष 2020 का लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड सोनम वांगचुक को, जानें उनके बारे में](https://www.jagranimages.com/images/newimg/28072020/28_07_2020-sonamwangchuk_20567078_201329185.jpg)
– वैज्ञानिक व शिक्षाविद सोनम वांगचुक को।
– युवाओं में नवीन एवं रचनात्मक प्रवृतियों को बढ़ावा देने के कारण।
11- माँ से गर्भस्थ शिशु में कोरोना वायरस पहुंचने का दुनिया में पहला मामला :
– महाराष्ट्र के पुणे में।
– प्लेसेंटा के जरिये भ्रूण तक पंहुचा वायरस।
12- फ्लिपकार्ट ने शुरू की मात्र डेढ़ घंटे में किराना सामान की डिलीवरी:
– अभी बंगलुरु में लांच की गयी है 2020 के अंत तक 6 बड़े शहरों में सेवा शुरू करने की है योजना।
– अमेजन व रिलायंस जियोमार्ट को कम्पटीशन देने के लिए शुरू की गयी है यह सेवा।
– फ्लिपकार्ट : अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी है।
13- छोटे उद्यमों (Small Industries) के लिए बनेगी माइक्रो फाइनेंसिंग संस्थाएं :
– MSME मंत्रालय तैयार कर रहा ऐसा प्रारूप।
– यह संस्था कृषि व उससे जुड़े छोटे कारोबार को लोन मुहैया कराएगी।
– 10 लाख तक लोन उपलब्ध करा सकेंगी व डिपोजिट लेने का काम भी करेंगी ये संस्थाएं।