आज की खबरें || Today News 28 July 2020
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 28 July 2020
1- अयोध्या राम मंदिर:

- उत्तर भारत की नगर शैली में होगा निर्मित।
खजुराहो के मन्दिर नागर शैली में निर्मित हैं। - 67 एकड़ में होगा परिसर, 2 एकड़ में विराजेंगे रामलला जी और उनका परिवार।
- एक बार में मंदिर के भीतर 10 हजार श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन।
- भवन का निर्माण ऐसा होगा कि रिऐक्टर स्केल पर 8 से 10 तीव्रता का भूकंम्प भी झेल जाये।
1.1- अयोध्या राम मंदिर शिलान्यास के साथ ही NHAI ने भी किया काम शुरू:
– दूसरे शहरों से अयोध्या को जोड़ने वाली और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के कायाकल्प की भी हो रही तैयारी।
– यह 84 कोसी परिक्रमा 275 KM का मार्ग बस्ती, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबांकी व गोंडा जिले में फैला हुआ है।
2- चीन के 47 और मोबाइल एप्प के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध
– अधिकांश क्लोन वर्जन के हुए प्रतिबंधित , चूँकि चीन के 59 एप्प पर प्रतिबन्ध लगने के बाद कई Lite वर्जन प्ले स्टोर पर हुए है लांच।
– संप्रभुता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मत्रालय ने जारी की अधिसूचना।
– इस प्रतिबन्ध से हमारे देश के एप्प को मिलेगा सुनेहरा अवसर।
3- ऐस्ट्रोजेनेका वैक्सीन: यह कोरोना के निदान हेतु ऑक्सफ़ोर्ड द्वारा विकसित वैक्सीन है। जोकि परीक्षण के तीसरे अर्थात अंतिम चरण में है।
4- प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोरोना परीक्षण हेतु उच्च क्षमता वाली तीन प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया : नॉएडा, मुंबई और कोलकाता में होगी स्थापित।
5- राफेल जेट विमान बुधवार को भारत पहुंचेंगे:
सोमवार को फ्रांस से 5 राफेल जेट विमानों ने भारत के लिए उड़ान भरी है जोकि पहले UAE पहुंचे है फिर बुधवार को हमारे देश भारत के अंबाला एयरबेस पहुंच जायेंगे। कुल 36 ऐसे विमान भारत में आने है।
6– दिल्ली सरकार ने लांच किया एक जॉब पोर्टल- रोजगार बाजार : यह नौकरी देने व लेने वालों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलवाएगा।
7- नीति आयोग ने जारी की आकांक्षी जिलों की सूची:
– 1st नंबर पर : छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला।
– 2nd – मेघालय के रीभोई।
– 3rd – UP का बहराइच।
– यह सूची फरबरी से जून 2020 के लिए जारी की गयी है।
– यह कार्यक्रम निति आयोग द्वारा जनवरी 2018 से प्रारंभ किया गया था।
8- स्वास्थ्य व सैन्य खर्च में भारत व अन्य प्रमुख देशों की स्थिति का आकलन: पिक्सलपरेड द्वारा :
- प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर दुनिया में सर्वाधिक खर्च करने वाला देश: अमेरिका।
- प्रति व्यक्ति सैन्य पर दुनिया में सर्वाधिक खर्च करने वाला देश: इजरायल।
- हमारा देश अभी 46 देशों की सूची में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च (1405 RS) में अंतिम पायदान पर है। जिसका प्रमुख कारण विशाल जनसंख्या है। वही प्रति व्यक्ति सैन्य खर्च (3663 RS) में भारत कई देशो से बेहतर है।
9- मौसम एप्प :
– पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी प्रत्येक जानकारी प्रदान करने हेतु इसे लांच किया है।
– इस एप्प में एक दिन में 8 बार सूचनाएं अपडेट कि जाएँगी।
– अब गूगल के आलावा भी स्मार्ट फ़ोन पर इससे डाउनलोड करके मौसम का हाल कभी भी जाना जा सकता है।