आज की खबरें || Today News 7 September 2020
![Today News December 2020 - आज की खबरें – Source- Dainik Jagran Rastriya sanskaran](https://ncertjunction.com/wp-content/uploads/2020/07/आज-की-खबरें-Get-todays-news.jpg)
आज की खबरें || Today News 7 September 2020
1- साढ़े 5 माह बाद आज से मेट्रो की शुरुआत:
– कोविड-19 की वजह से 22 मार्च को मेट्रो सेवा बंद कर दी गयी थी।
– जिसमें 12 सितम्बर से सभी कॉरिडोर पर परिचालन सामान्य हो जायेगा।
– मास्क नहीं पहनने पर 500 रूपए का जुर्माना लगेगा।
– स्मार्ट कार्ड से किराये का भुगतान करना होगा।
– यात्रा हेतु आरोग्य सेतु एप होना अनिवार्य है।
– कन्टेनमेंट जोन के स्टशनों पर मेट्रो ट्रैन नहीं रुकेगी।
2- भारत – सबसे अधिक कोरोना संक्रमित वाला दूसरा देश बना।
3- इनडीर मठ के प्रमुख केशवानंद भारती का निधन:
– केशवानंद भारती केस (24 अप्रैल 1973) में सुप्रीम कोर्ट की 13 सदस्यीय पीठ ने निर्णय दिया था कि:
: प्रस्तावना संविधान का अंग है और इसमें संशोधन किया जा सकता है परन्तु प्रस्तावना में निहित संविधान के ‘ मूल ढांचे ‘ को नहीं बदला जा सकता।
इनडीर मठ: केरल के कासरगोड में शैव मठ है, जिसकी स्थापना शंकराचार्य के शिष्य तोरकाचार्य की परंपरा में हुई।
– 1961 में केशवानंद भारती को इसका प्रमुख बनाया गया।
4- राज्यों की Ease Of Doing Business Ranking 2019 :
(i) आंध्र प्रदेश (ii) उत्तर प्रदेश (2018 में 12th) (iii) तेलंगाना (iV) मध्य प्रदेश
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उद्योग व आंतरिक व्यापार विभाग की तरफ से जारी।
5- चंद्रयान – 3 :
– 2021 तक भेजा जा सकता है। इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा केवल लैंडर व रोवर होंगे।
– चंद्रयान-2 के रिपीट मिशन की तरह होगा।
– 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान-2 मिशन लांच किया गया था जिसकी आखिरी क्षण में क्रैश लैंडिंग हो गयी थी।
6- सेकेंड इनिंग्स टैप वीआरएस-2020 योजना का मसौदा :
– भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) तैयार की है जिन्होंने सेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिये हैं या 55 साल की आयु पूरी कर ली है। यह योजाना एक दिसंबर को खुलेगी और फरवरी के आखिर तक जारी रहेगी।
7- राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांक :
– संस्थागत प्रसव का राष्ट्रीय औसत है – 78.9
– छत्तीसगढ़ में यह औसत 70.2 फीसद है। वहीं बस्तर जिले में 96 फीसद संस्थागत प्रसव हो रहे हैं। देश और प्रदेश के औसत से आगे निकला छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला।
– मिलेनियम गोल के अंतर्गत वर्ष 2030 तक संस्थागत प्रसव को 100 फीसद तक ले जाने का लक्ष्य है।
8- उत्तर प्रदेश में कुपोषित परिवारों को मिलेगी गाय:
– भरण-पोषण के लिए 900 रुपए भी मिलेंगे हर माह।
– जिनके पास गाय रखने हेतु स्थान हो और जो लोग गौ-पालन के इच्छुक हों।
– ‘माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत।
![आज की खबरें || Today News 7 September 2020: योगी सरकार पोषण अभियान](https://i1.wp.com/hindi.opindia.com/wp-content/uploads/sites/6/2020/09/yogi-adityanath-cows.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
9- बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI)
– संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में, 2005-06 से 2015-16 के बीच रिकॉर्ड 27.30 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं।
– बहुआयामी निर्धनता सूचकांक की शुरुआत 2010 में ओक्सफोर्ड निर्धनता व मानव विकास कार्यक्रम तथा यूएनडीपी ने की।
– यह सूचकांक भी मानव विकास सूचकांक की तरह तीन तत्वों का प्रयोग करता है: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन स्तर।
– नीति आयोग (NITI Aayog) की रिपोर्ट के अनुसार, 10 संकेतकों के तहत प्रगति का अनुमान लगाता है
स्वास्थ्य: शिशु मृत्यु दर, पोषण
शिक्षा: विद्यालय जाने के वर्ष, नामांकित विद्यार्थी
जीवन स्तर: भोजन के लिए प्रयोग किया जाने वाला ईंधन, शौचालय, जल, विद्युत , ज़मीन व आवश्यक सामग्री.
—————————————————————————————
आज की खबरें || Today News 7 September 2020 : खबरें टाइप करते समय यदि कोई शब्द गलत हो जाने से व्याकरणीय अशुद्धि रह जाये तो कृपया क्षमा करें।
⇒⇒⇒⇒⇒ Follow us: ⇒⇒⇒⇒⇒
♥ Facebook: – https://www.facebook.com/ncertjunction/
♥ Skype: – https://join.skype.com/Y0n7PswqY6Q7
♥ Twitter: – https://twitter.com/Ncertj
♥ Linkedin: – https://www.linkedin.com/in/ncert-junction/
♥ Telegram: – https://t.me/NcertJunction
♥ Pinterest: – https://in.pinterest.com/junction0696/boards/
♥ Website: – http://ncertjunction.com
♥ Instagram: – https://www.instagram.com/ncertjunction/
♥ Youtube: – https://www.youtube.com/channel/UCzL2Gfk8bnHmkCe358gcAQg?view_as=subscriber
♥ WhatsApp पर +91 95401 77026 से चैट करें : https://api.whatsapp.com/send?phone=919540177026&text=I%27m%20interested%20in%20your%20course%20for%20sale&source=&data=&app_absent=