आज की खबरें || Today News 7 August 2020
![Today News December 2020 - आज की खबरें – Source- Dainik Jagran Rastriya sanskaran](https://ncertjunction.com/wp-content/uploads/2020/07/आज-की-खबरें-Get-todays-news.jpg)
नमस्कार दोस्तों, वर्तमान में कोरोना के भय से बड़ी संख्या में लोग समाचार पत्र नहीं पड़ पा रहे है। तो यूट्यूब, और अन्य वेब साइट्स पर एक ही खबर को घुमा फिरा के दिखाने से हम अपना बहुत समय बर्बाद कर देते है। जबकि सभी महत्वपूर्ण खबरें 20 मिनट में पढ़ी और समझी भी जा सकती हैं इसी को ध्यान में रखके हिंदी के न्यूज़ पेपर दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, जो कि बेहतरीन पेपर है, की महत्वपूर्ण खबरें मेरे द्वारा प्रतिदिन पोस्ट की जाती हैं।
आज की खबरें || Today News 7 August 2020
1- देश के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त : गिरीश चंद्र मुर्मू
![गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए सीएजी नियुक्त किए गए, राजीव महर्षि की लेंगे जगह](https://www.jagranimages.com/images/newimg/06082020/06_08_2020-girish_murmu_20599406.jpg)
- इन्होने हाल ही में जम्मू – कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।
- इन्होने राजीव महर्षि का स्थान लिया है।
2- RBI की 6 August की घोषणा :
- MSME और खुदरा कर्जदारों के लिए लोन रिस्ट्रक्चरिंग की इजाजत।
- गोल्ड लोन के तहत कर्ज की सीमा सोने के मूल्य के 75 % से बढाकर 90 % तक कर दी गयी।
- स्टार्टअप को प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग कैटेगरी में शामिल करने का फैसला।
- RBI ने वर्तमान नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
वर्तमान नीतिगत ब्याज दर – RBI Monetary Policy Today
6th August 2020 – RBI keeps Repo Rate unchanged at 4%
Indicator | Current Rate |
CRR | 3% |
SLR | 18.50% |
Repo Rate | 4.00% |
Reverse Repo Rate | 3.35% |
Marginal Standing Facility Rate | 4.65% |
Bank Rate | 4.65% |
क्या है लोन रिस्ट्रक्चरिंग – What is loan restructuring ?
रिस्ट्रक्चरिंग का मतलब होता है पुनर्गठन । यानी आप रिस्ट्रक्चरिंग के जरिए अपने कर्ज की समयसीमा को बढ़ा सकते हैं। उदाहरण से इसे समझने की कोशिश करते हैं। अगर आपने कोई लोन 3 साल के लिए 8 प्रतिशत की ब्याज दर से लिया है तो आप लोन रिस्ट्रक्चरिंग के जरिए अपने कर्ज की समयसीमा में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि समयसीमा में बदलाव का ज्याजा ब्याज देना होगा।
3- कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण सितम्बर में प्रस्तावित JEE Mains व NEET परीक्षाएं स्थगित करने की अपील हेतु सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर।
4- आज से देश की पहली किसान ट्रैन का संचालन हुआ शुरू :
- ताजा सब्जी, फल, फूल, और मछली का होगा परिवहन।
- देवलाली (महाराष्ट्र के नासिक जिले में) से दानापुर (बिहार) तक चलेगी किसान ट्रैन।
- देवलाली से अंगूर, प्याज आदि ले जाया जायेगा वापिस में दानापुर से पान, मखाना, ताजा सब्जियां, मछली आदि लाया जायेगा।
- भारतीय रेलवे व कृषि मंत्रालय मिलकर इस ट्रैन का संचालन कर रहे हैं।
5- इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का ऑफिस खुलेगा – लखनऊ में
- उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित किया जायेगा।
- अयोध्या में मिली पांच एकड़ भूमि पर मस्जिद, अस्पताल, रिसर्च सेंटर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने के लिए गठित।
- इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन में अधिकतम 15 सदस्य हो सकते हैं।
6- BCCI ने चीन की कंपनी वीवो के साथ अपनी साझेदारी एक वर्ष के लिए खत्म की।